Bollywood Star Salman khan Breaking : सलमान खान से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला जमशेदपुर का युवक गिरफ्तार, टीवी में खबरें देखकर सब्जी बेचने वाले इस युवक ने कर दिया कारनामा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक शेख हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। हुसैन को मुंबई और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से बुधवार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई ले जाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी शेख हुसैन सब्जी बेचने का काम करता है। उसने हाल ही में टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या की धमकी की खबरें देखीं, जिससे उसे रंगदारी मांगने का विचार आया। हुसैन ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा और इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया।

16 अक्टूबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिले मैसेज के बाद से पुलिस की जांच शुरू हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद था। इस पर, जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल के सहयोग से पुलिस ने रविवार को जमशेदपुर में छापेमारी शुरू की। सोमवार को कई ठिकानों पर जांच की गई, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। अंततः बुधवार को हुसैन को गिरफ्तार किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हुसैन ने जो संदेश भेजा था, उसमें लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए सलमान खान को 5 करोड़ रुपये देने की चेतावनी दी गई थी। संदेश में यह भी कहा गया था कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान की स्थिति गंभीर हो जाएगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हुसैन का किसी गिरोह से क्या संबंध है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें