Chaibasa : कोमल निमा सोरेन को एनसीपी ने बनाया उम्मीदवार, डॉ पवन पांडे ने किया स्वागत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. राष्ट्रीय पार्टियों ने भले अभी अपने पत्ते उम्मीदवारों को लेकर नहीं खोले हैं, लेकिन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरु कर दिया है और चुनाव मैदान में उतर आई हैं. इसी कड़ी में एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय ने कोल्हान दौरे के दौरान सोमवार को चाईबासा पहुंचे।

जहां चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक जितेन्द्र मिश्रा और सह पर्यवेक्षक सरबजीत सिंह के अनुमोदन पर चाईबासा की रहने वाली सुश्री कोमल निमा सोरन को एनसीपी चाईबासा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के रूप में चयन किया गया। वहीं, पार्टी प्रत्याशी के रूप पार्टी चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने के लिए इनका ब्योरा राष्ट्रीय कार्यालय को भेज दिया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उक्त अवसर सुश्री कोमल निमा सोरन के आवास पहुंच कर राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय एवं वरिष्ठ नेता अनवर हुसैन, डी नागेश्वर राव एवं आदिवासी नेता विल्सन कुल्लू ने उनको बधाई दी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें