Chatra:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता दिवंगत मोहम्मद एहसान का शव सऊदी अरब से उनके पैतृक गांव लाने की कवायद तेज किया

SHARE:

चतरा 25 जुलाई(मामून रशीद) मोहम्मद एहसान का सऊदी अरब में ह्रदय गति रुक जाने के कारण इंतेक़ाल हो गया। जनाजे को लाने के लिए परिजनों ने मंत्री सत्यानंद भोगता से आग्रह किया।मंत्री ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए सोगवार परिजनों को यकीन दिलाया कि जल्द जनाजा को सऊदी अरब से भारत लाया जाएगा।

मत्री सत्यानंद भोगता ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को त्वरित कार्यवाही कर उनके शव को भारत लाने के साथ मृतक के पैतृक घर तक पहुँचाने का निर्देश दिया। परिणामस्वरूप राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष त्वरित गति से करवाई प्रारंभ कर दी है।बताया जा रहा है कि जल्द ही जनाजा को चतरा जिला के इटखोरी थाना स्थित ग्राम मंझगवाँ घटेरी गांव आने की प्रबल सम्भावना है।

 

मंत्री सत्यानन्द भोगता के प्रयास से ग्राम मंझगवाँ घटेरी निवासी दिवंगत मोहम्मद एहसान का शव सऊदी अरब से उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। मंत्री भोगता ने चतरा जिला प्रशासन को परिजनों को सरकारी लाभ से लाभान्वित करने का भी निर्देश दिया। ज्ञात हो कि मोहम्मद एहसान सऊदी अरब में एक व्यवसायी के घर में चालक के रूप में कार्य कर रहे थे। इस दौरान हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने मंत्री भोगता से उनके शव को लाने को लेकर चतरा दौरे के दौरान मुलाकात कर घटना से अवगत करवाया। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए मंत्री भोगता ने विभागीय निर्देश दिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें