Jamshedpur : 19 फरवरी को हज़ारों रामभक्तों को लेकर टाटानगर से अयोध्याधाम के लिए रवाना होग

SHARE:

आस्था स्पेशल ट्रेन ऐतिहासिक अवसर को विशेष बनाने में जुटी भाजपा, समारोह का आयोजन कर रामभक्तों को अयोध्याधाम रवाना करेंगे भाजपा नेता

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

अयोध्या रामजन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामभक्तों का दर्शनार्थ अयोध्या जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में 19 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन से हजारों रामभक्त टाटानगर रेलवे स्टेशन से अयोध्याधाम के लिए रवाना होंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लौहनगरी जमशेदपुर से राम मंदिर के दर्शनार्थ जाने वाली इस ट्रेन में करीब 1300 रामभक्त अयोध्या जाएंगे। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गयी। जारी प्रेस-विज्ञप्ति में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि 19 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से सुबह 11:50 बजे रवाना होगी । जो अगले दिन सुबह 3:20 में दर्शन नगर पहुंचेगी। 20 बोगियों वाली इस आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के सुगम दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है। जिसमें पहले श्रद्धाजलुओं का आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात के साथ पंजीयन किया गया है। अयोध्या जाने वाले सभी यात्रियों को परिचय पत्र दिया जाएगा। यात्रियों को ट्रेन खुलने से ढाई घंटे पहले स्टेशन आने एवं अपने साथ गर्म कपड़े एवं बिछावन साथ लाने को कहा गया है। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन के लिए आने-जाने का किराया 1300/- रखी गयी थी। इस किराया शुल्क में राम भक्तों के लिए ट्रेन पर चढ़ने से लेकर अयोध्या दर्शन कराकर वापसी तक भोजन-पानी, ठहरने का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा वहां पर उनके रहने-खाने व सभी व्यवस्थाओं का इंतजाम भाजपा की तरफ से की गई है। सभी बोगियों में पार्टी की ओर से एक बोगी प्रमुख की नियुक्ति की गई है जो व्यवस्था संबंधित कार्यों को देखेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि 1291 रामभक्तों की पूरी सूची पार्टी की ओर से रेलवे को भेज दी गयी है। सुधांशु ओझा ने बताया कि 19 फरवरी के लिए टाटानगर स्टेशन पर मंच बनाया जाएगा। जहां सभी रामभक्तों का स्वागत एवं उनके सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना कर अयोध्याधाम रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्याधाम यात्रा के लिए जिला स्तर पर टीम बनाई गई है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोध झा, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री मंजीत सिंह एवं सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार सिंह योगदान दे रहे हैं। कहा कि अयोध्याधाम यात्रा को लेकर रामभक्तों में गजब का उत्साह है। अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन के लिए जा रहे लोगों को किसी तरह की कोई दिक्क़त नहीं हो, इसके लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन सभी रामभक्तों को लेकर सुबह 8 बजे दर्शननगर स्टेशन से टाटानगर के लिए प्रस्थान करेगी जो रात्रि 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें