Jamshedpur : बाबा नगरी देवघर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में सपरिवार किया विधिवत पूजन

SHARE:

झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बाबा नगरी देवघर में रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सपरिवार तीनों लोक के स्वामी, देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया. इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास एवं पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहीं. पूजन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भगवान भोलेनाथ से सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ षोडशोपचार पूजन विधि संपन्न कराई. यहां पर रघुवर दास ने सपत्नीक बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती का गठबंधन भी किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री राज पलिवार और पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. इससे पहले, उनका सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया.

इसके पश्चात, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बासुकीनाथ धाम पहुंचकर भगवान नागेश के रूप में विराजित भोलेनाथ का भी सपरिवार पूजन किया. जहां उन्होंने भगवान शिव से समस्त भक्तों के कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें