फतेह लाइव, रिपोर्टर.


भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रत्याशी झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता लखन मार्डी ने धलभुमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के पांडुदा कुम्हार टोला के ग्रामीणों से मिले, उनका हाल-चाल जाना। वरिष्ठ भाजपाईयों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, उनका आशीर्वाद लिया और पार्टी के लिए समय देने के लिए आग्रह किया।
लखन मार्डी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा आपके गांव की समास्याओं को देखा और लिखकर रखा। गांव में आज बहुत सारी समस्याएं है, जिसका समाधान जरूरत है। हमलोग जीतेंगे तो आवश्य समाधान होगा।
आपलोगों के जैसा हजारों-हजार कार्यकर्ताओं के लंबी संघर्ष का परिणाम है। पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में है। आज देश मे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता में है। देश के सभी राज्यों में बीजेपी आएगी। आप लोगों ने पार्टी को समय दिया है, संघर्ष किया है, पसीना बहाया है।
वरिष्ठ भाजपाईयों की संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है। झारखंड में चुनाव है। आपलोगों का समय और मार्गदर्शन चाहिए।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा, पवित्र मान्ना, अनुराग मिश्र, सुमंतो पाल, जयचंद पाल, भाकुट हेंब्रम, रितेश टुडू, गुनाधर पाल के साथ-साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।