WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatshila : हजारों की संख्या में लोग न्याय की उम्मीद लेकर जुटेंगे और संकल्प लेंगे – लखन मार्डी

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर, घाटशिला

आज भारतीय जनता पार्टी जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में मुर्गाघुटू पंचायत के रोआम गांव के ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के निमित्त चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता लखन मार्डी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान झारखंड सरकार गरीब, महिला, आदिवासी, किसान विरोधी सरकार है। इस राज्य में महिलाओं के साथ सर्वाधिक अत्याचार हुआ, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ, किसानों के साथ धोखा बाजी हुआ, पारा टीचर,आंगनबाड़ी सेविका, सहिया दीदी आदि अनुबंध कर्मियों के साथ छलावा हुआ।

यह भी पढ़े : Ghatshila : घाटशिला कॉलेज में राजनीति विज्ञान पीजी के विद्यार्थियों ने शिक्षकों का किया सम्मान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने चुनाव के समय वादा किया था 5 लाख युवाओं को प्रतिवर्ष नौकरी देंगे, बेरोजगार युवाओं को पांच हजार/सात हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे, अनुबंध कर्मियों को परमानेंट करेंगे, एक भी वादा पूरा नहीं किया। महिलाओं के नाम पर एक रुपया में जमीन रजिस्ट्री बंद कर दिया।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान राशि बंद कर दिया गया। गरीबों का राशन विभाग के अधिकारियों के मिली भगत से खाया। विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, बच्चों को स्टाइपेंन नहीं मिल रहा है , सड़क खराब है, बिजली की स्थिति जर्जर है, अब राज्य के लोगों का एक ही उम्मीद है भारतीय जनता पार्टी । राज्य की वर्तमान भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा 23 सितंबर को बहरागोड़ा से शुरू होकर घाटशिला के राजस्टेट मैदान में विशाल रैली स्थल में रथ पहुंचेगी । हजारों की संख्या में लोग न्याय की उम्मीद लेकर जुटेंगे,संकल्प लेंगे। मौके पर चंचल दास,मनोज महतो, सुपाई मांडी,संध्या रानी, उषा महतो,पार्वती मुर्मु,बलवती सबर आदि ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर