• जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित संस्था की 49वीं वार्षिक सभा में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
  • संस्था का लक्ष्य: दिव्यांगों और बुजुर्गों के जीवन में बदलाव लाना

फतेह लाइव, रिपोर्टर

दिल्ली की सामाजिक संस्था तरुण मित्र परिषद की 49वीं वार्षिक सभा और द्विवार्षिक चुनाव गिरिडीह जिले के मधुबन व गिरीडीह क्षेत्र की सेवा गतिविधियों के बीच लक्ष्मी नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ. इस दौरान अशोक जैन को अध्यक्ष, मनोज कुमार जैन को सचिव, अशोक कुमार जैन को उपाध्यक्ष, आलोक जैन को सह सचिव, राकेश जैन को संगठन सचिव और अजय जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा कमल मेहरोत्रा, महेश जैन, पी. के. जैन, फूल चंद जैन, राम औतार शर्मा, राम किशोर शर्मा, रविन्द्र कुमार जैन, समकित जैन और विनीत शर्मा कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में रेल नीर बॉटलिंग प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव, अरुण जोशी ने IRCTC को लिखा पत्र

चुनाव अधिकारी प्रताप जैन ने दिलाई सेवा भाव की शपथ, सभी पदाधिकारी उत्साहित

इस अवसर पर चुनाव अधिकारी प्रताप जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था के सेवा-उद्देश्यों के प्रति निष्ठावान रहने और समाज के जरूरतमंदों की सहायता में तत्पर रहने की शपथ दिलाई. सचिव मनोज कुमार जैन ने शपथ के बाद कहा कि वह संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ और अधिक जरूरतमंद बच्चों और दिव्यांगों की मदद करने की दिशा में सक्रिय रहेंगे. तरुण मित्र परिषद वर्षों से कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र जैसे सहयोग के माध्यम से समाज की सेवा कर रही है.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version