• धरती आबा की प्रतिमा पर साफ-सफाई के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित, किया उनके आदर्शों को याद

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई के द्वारा आज प्रदेश जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू के नेतृत्व में बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर बिरसा चौक के आसपास व्यापक सफाई अभियान भी चलाया गया. विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जनजाति क्षेत्रों में स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की थी, जिससे जनजाति समुदाय में आजादी की लहर दौड़ गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बड़ामपुर गांव में जल मीनार खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

बिरसा मुंडा की जयंती पर विद्यार्थियों ने किया जागरूकता अभियान

प्रदेश जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू ने कहा कि बिरसा मुंडा न केवल स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे, बल्कि उन्होंने ईसाई मिशनरियों द्वारा हिन्दू धर्म और संस्कृति को खत्म करने के प्रयासों के खिलाफ भी जनजाति समुदाय को एकजुट किया था. उन्होंने हिंदू परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए संघर्ष किया. इस कार्यक्रम में कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, अनीश रॉय, शुभम तांती, चंदन कुमार और विशाल कुमार भी उपस्थित थे.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version