WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : शहर के आकर्षक व भव्य पंडालो में पूजी जा रही देवी दुर्गा, अंदर तस्वीरों में आप भी करें दर्शन

SHARE:

 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालो में महाअष्टमी पर सुबह के समय पुष्पांजलि व संधी पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर इवनिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल मऊभंडार में आईसीसी के कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर सेठी ने सपरिवार पुष्पांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने ताम्र नगरी वासियो को दुर्गा पूजा व दशहरा की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा सभी दुर्गा पूजा पंडाल में महा अष्टमी पूजा व महानवमी पूजा की गई देवी मठ द्वारा संचालित रंकीणी डूंगरी पहाड़ पर स्थित भव्य मंदिर में देवी दुर्गा की पूजा अर्चना की गई।

इस मौके पर देवी मठ के प्रमुख स्वामी सुतापानंद जी महाराज ने बताया की जमीन से 800 फीट की ऊंचाई पर प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा किया जाता है। इसके अलावा गालूडीह के जोदसा में देवी दुर्गा के नौ रूपों की अलग-अलग प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। घाटशिला विधानसभा के विभिन्न पूजा पंडाल में आकर्षक प्रकाश सजा की भी व्यवस्था की गई है। दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी बहुत ही अच्छी व्यवस्था की है। दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर लजीज व्यंजनों के स्टाल लगे हुए हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गालूडीह आंचलिक मैदान में भी भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। इसके अलावा हिंडोलजोड़ी चौक पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। इस संबंध में कमेटी की ओर से धनंजय माझी ने बताया कि सप्तमी से लेकर विजया दशमी तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं। यही हाल सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी पावड़ा का है। यहां भी पंडाल के ठीक बगल में मंच बनाकर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है। घाटशिला में महिला समिति मऊभंडार ने भी इस वर्ष आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल बनाया है। समिति की ओर से अध्यक्ष आरती दत्त व सचिव रूबी सिंह ने घाटशिला अनुमंडल वासियों से इस दुर्गा पूजा पंडाल में आने का आग्रह किया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर