HARYANA POLITICS BREAKING: नायब सिंह सैनी सरकार का विधानसभा में फ्लोर टेस्ट, पूर्व मंत्री अनिल विज अब तक नहीं माने, पूर्व सीएम खट्टर बोले!

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

हरियाणा में सियासत चरम पर है पूर्व में भारतीय जनता पार्टी और जेजेपी की महागठबंधन सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरे कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया था और फिर बगैर जेजेपी के समर्थन के समर्थन के भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने का दावा किया. विधानसभा में नई सरकार का फ्लोर टेस्ट बुधवार को 11:00 बजे तय है.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री चुन लिया है और उनके शपथ ग्रहण भी राज्यपाल के समक्ष हो चुका है साथ ही कई मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण हो चुका है.

वहीं दूसरी ओर मुश्किल यह है कि हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अनिल विज कथित रूप से नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खफा हैं जिन्हें मनाने का प्रयास जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि अनिल विज स्वभाव ऐसा है नाराज होते हैं और जल्द मान जाते हैं. वहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने 48 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है.

वहीं खबरों के मुताबिक जेजेपी जिसे भारतीय जनता पार्टी ने दरकिनार कर दिया है इसके नेता जो पूर्व सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं दुष्यंत चौटाला शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं. जिनकी आज संकल्प रैली है.

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें