ब्यूरो बब्लू खान बालूमाथ संवाददाता टीपू खान 

बालूमाथ।बालूमाथ प्रखण्ड मुख्यालय के तस्तबार मे स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर मे बालुमाथ चिकित्सा प्रभारी सुरेश राम के द्वारा एक मेडिकल टीम गठित करते हुए कस्तूरबा विधालय मे नामांकित छात्राओं का स्वास्थ्य जांच जांच शिविर का लगाकर किया गया l जिसमें चिकित्सा डॉक्टर सुरेन्द्र द्वारा 322 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करते हुए दवाई भी उन्हें उपलब्ध कराया
गया।इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं के मलेरिया हीमोग्लोबिन टीबी संबंधित स्वास्थ्य की जांच की गई।इस संदर्भ में डॉक्टर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुरेश राम ने बताया कि छात्राओं के स्वास्थ्य जांच शिविर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लगाई गई थी ।जिसमे मलेरिया के 45 छात्रों के टेस्ट किये गए साथ ही 322 छात्राओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा टीबी की जांच में जिसमे सभी नेगेटिव पाया गया।इस शिविर में डॉक्टर सुरेन्द्र कुमार एमपीडब्ल्यू मोहम्मद गुलाम कुरैशी राजू कुमार एसटीएस संजीव कुमार एलटी संदीप कुमार अशोक कुमार एमपीडब्ल्यू रमेश पांडेय एएनएम रीना कुमारी विजेता कुजूर बेलटीना कुजूर रीता कुमारी स्नेह लता कुमारी रजंती कुमारी रंजीत कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई l

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version