फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा बस्ती से करीब एक दर्जन लोगों का जत्था श्री हेमकुंट साहेब की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। टाटा अमृतसर जलियांवालाबाग ट्रेन से संगत का हौंसला बढ़ाने मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर पहुंचे और सभी को धार्मिक यात्रा के दौरान गुरमत नियमों का पालन करने की अपील की गई।

द गबरू ग्रुप के रंजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में संदीप कौर, परमजीत कौर, रोहित सिंह, मंदीप सिंह, छोटू सिंह, वीरू सिंह, कोमल कौर, अवनीत कौर, जसबीर सिंह आदि रवाना हुए हैं। रेलवे स्टेशन में इंदर सिंह के साथ गुरविंदर सिंह, संदीप सिंह, सेवा सिंह, दीपक सिंह, मंजीत सिंह ने संगत को बोले सोनिहाल सतश्री अकाल के जयकारे के साथ रवाना किया।











