फतेह लाइव, रिपोर्टर.
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से बिष्टुपुर में रथ यात्रा देखने आए दंपति पर पेड़ की डाल गिर गई. इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय कृष्णा विशाल अपने पति जदुपति विशाल के साथ रविवार को जमशेदपुर में रथ यात्रा देखने के लिए आए थे. दोनों कदमा में रहने वाली अपनी बेटी के घर रुके थे.
यह भी पढ़े : Jamshedpur : मानगो में ब्रॉउन शुगर बेचते युवक पकड़ाया, 21 पुड़िया बरामद
रविवार शाम दोनों भाटिया बस्ती होते हुए जा रहे थे. इसी बीच बरगद के पेड़ के एक डाली टूटकर दोनों पर गिर गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान कृष्णा की मौत हो गई. इस संबंध में मृतका के बेटे कृषेंदू विशाल के बयान पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है.
