Jamshedpur : बागबेड़ा में युवक ने की आत्महत्या, उधर गोविंदपुर में बुजुर्ग का शव कुएं में मिला, आ रही थी बदबू, एक क्लिक में पढ़ें क्राइम की दो खबरें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिदो-कान्हू मैदान के पास रहने वाले 22 वर्षीय सौरभ कुमार का शव घर पर फंदे से लटका पाया गया। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे लोग घर से बाहर रहते है। सौरभ घर पर अकेला था। सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या का कारणों के बारे में नहीं बता पा रहे है।

यह भी पढ़े : Jharkhand : मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश का दिखा असर- जेएसएससी की ओर से 21 व 22 सितंबर को झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023″ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्वक सम्पन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उधर, गोविंदपुर थाना अंतर्गत भोला बगान रोड नंबर पांच निवासी 48 वर्षीय बृज किशोर प्रसाद का शव रविवार को घर के पास ही कुएं से बरामद किया गया। कुएं से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा तो उसमें बृज किशोर का शव पाया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बृज किशोर के परिजनों को दी। इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृज किशोर शुक्रवार शाम से ही लापता थे। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर उनका कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह उनका शव कुएं में पाया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृजकिशोर नशे के आदि थे। संभवत: अत्यधिक नशा के कारण वे कुएं में गिर गए जिससे उसकी मौत हो गई।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें