Jamshedpur : शुक्रवार को आएंगे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, भाजपा जमशेदपुर महानगर के संगठनात्मक बैठक को करेंगे संबोधित

SHARE:

जमशेदपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद, कार्यक्रम की सफलता के निमित्त भाजपा की सभी तैयारी हुई पूरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा मिशन मोड पर आ गयी है। जमशेदपुर महानगर में भाजपा की चुनावी तैयारी को धार देने एवं चुनावी रणनीति तय करने के उद्देश्य से भाजपा के फायरब्रांड नेता, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे। जहां वे भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत श्री सरमा जमशेदपुर महानगर के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सुबह 11 बजे सड़क मार्ग से जमशेदपुर आएंगे। जहां परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कार्यक्रम स्थल बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के लिए रवाना होंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur :बुजुर्ग महिला को बेटों ने घर से निकाल असहाय छोड़ा, सीजीपीसी ने दिया आश्रय, तीन बेटों का किया सामाजिक बहिष्कार

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के जमशेदपुर आगमन को लेकर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर, कार्यक्रम को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां गुरुवार शाम तक पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम की सफलता और भव्यता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों के संग कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि सांगठनिक बैठक को लेकर सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

इसके साथ ही, प्रमुख कार्यकर्ताओं को भी सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बैठक की समाप्ति एवं भोजन के उपरांत रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। बताया कि भाजपा महानगर द्वारा जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की निरंतर बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यों को वर्गीकृत कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के जमशेदपुर आगमन से विजयी लक्ष्य को संकल्पित भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा एवं जमशेदपुर महानगर अधीन चारों विधानसभा सीटों पर प्रचंड विजयी के साथ कमल खिलेगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें