Jamshedpur : बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को पूर्ण कराने को लेकर विभाग के सचिव से मिलकर सौंपेगे मांग पत्र

SHARE:

जिप चैयरमैन बारी मुर्मू ने चीफ इंजीनियर से वार्ता की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गर्मी को मध्य नजर रखते हुए बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य को पूर्ण करने को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि जिले के जिप चैयरमैन बारी मुर्मू से मिलकर वार्ता की. वार्ता के दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से जिप चैयरमैन बारी मुर्मू को बताया कि बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य धीमी गति से चलने के कारण पूर्ण होने की संभावना नहीं है, जिसके चलते गर्मी में स्थानीय लोगों को पानी के लिए बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सारी बातों से अवगत होने के पश्चात जिप चैयरमैन बारी मुर्मू ने तत्काल विभाग के चीफ इंजीनियर शिशिर सोरेन से वार्ता की. वार्ता के दौरान वस्तु स्थिति से अवगत कराने के पश्चात सरस्वती पूजा के बाद रांची स्थित नेपाल हाउस में विभाग के सचिव से मिलकर मांग पत्र सौंप कर बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग करेगी. इसके लिए बागबेड़ा के सातों पंचायत सहित आसपास के पंचायत प्रतिनिधि भी रांची नेपाल हाउस चलकर संयुक्त रूप से विभाग के सचिव को मांग पत्र सौप कर समस्या का समाधान करने की मांग करेंगे. इसके अलावे गर्मी के मौसम में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पानी टैंकर से स्थानीय लोगों को पीने की पानी देने की भी व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता,उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें