फतेह लाइव, रिपोर्टर.
गोविंदपुर में सुबोध कुमार के आवास पर रविवार को सावन के मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इससे पहले मां दुर्गा और महादेव की पूजा अर्चना की गई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु होने एवं परिवार की सुख शान्ति व समृद्धि हेतु भगवान से प्रार्थना की।
भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस संबंध में सुबोध कुमार ने बताया कि सावन के पावन महीने में मां दुर्गा और महादेव जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए इसमें विशेष फल की प्राप्ति होती है।