फतेह लाइव, रिपोर्टर
78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के सोनारी, साकची, मानगो और उलीडीह मंडल के कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इन स्थानों पर झंडोतोलन के पश्चात नीरज सिंह के द्वारा बच्चों के बिच चॉक्लेट वितरण किया गया।
यह भी पढ़े : Jamshedpur : कांग्रेस युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी ने विधानसभा सभा चुनाव को लेकर दिए टिप्स
इन स्थानों पर अपने सम्बोधन में नीरज सिंह ने कहा की ये आज़ादी हमे कई वीर सपूतों के बलिदान के बाद मिली है इसे हमे अपने आगे की पीढ़ी को बताना चाहिए साथ ही आज भारत की युवा पीढ़ी को प्रतिबंधित नशे की लत लगाकर देश को नशे की गुलामी में ढकेलने की साज़िश रची जा रही है युवा वर्ग को इससे दूर रहते हुए अपने देश और तिरंगे की शान को हमेश बनाये रखने का संकल्प आज लेना चाहिए।