Jamshedpur : भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की कार्यशाला सम्पन्न, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर बनी रणनीति, हर व्यक्ति के स्मार्टफोन तक पहुंचेगी भाजपा की आवाज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भाजपा जमशेदपुर महानगर के सोशल मीडिया और आईटी सेल की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में अपनी सशक्त भूमिका निभाने और सोशल मीडिया के प्रभावी योगदान की दिशा में प्रशिक्षित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, झारखंड सोशल मीडिया प्रभारी श्री स्वयं बराल ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें हर व्यक्ति के मोबाइल तक पहुंचना है। उन्होंने राज्य सरकार की विफलताओं और नीतिगत खामियों को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया को एक सशक्त माध्यम बताया और कार्यकर्ताओं को इसे युद्ध स्तर पर अमल में लाने की सलाह दी।

प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक राहुल शाहदेव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने इसे बूथ स्तर तक ले जाने की बात करते हुए कहा कि झारखंड की झामुमो सरकार के अंतर्गत भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, बेरोजगारी और असामाजिक गतिविधियां बढ़ी हैं, जिन्हें जनता तक पहुंचाना आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कोल्हान प्रमंडल के सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया को विधानसभा चुनाव में भाजपा की सफलता सुनिश्चित करने का सबसे सशक्त टूल बताया। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सोशल मीडिया और आईटी के जिला संयोजकों के साथ इसके तकनीकी पहलुओं को साझा किया।

इस कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, कोल्हान प्रमंडलीय सोशल मीडिया सह संयोजक ललन शुक्ला, आईटी प्रमंडलीय संयोजक सत्येंद्र प्रसाद, सह संयोजक नारायण पोद्दार, आईटी जिला संयोजक विनोद सिंह, कौस्तव राय, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह और किशोर ओझा ने भी भाग लिया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें