Jamshedpur : शहर के जाने-माने फुटबॉल प्रशिक्षक जगन्नाथ बेहरा मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ ईस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष निर्वाचित

SHARE:

वार्षिक आम सभा की बैठक और कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव एस के तोमर द्वारा मनोनीत चुनाव/रिटर्निंग अधिकारी अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट अवतार सिंह और पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरदेव सिंह सहायक चुनाव पर्यवेक्षक मानिक लाल चटर्जी की उपस्थिति में जमशेदपुर के साक् ची स्थित बंगाल क्लब के सभागृह में रविवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ पूर्वी सिंहभूम की पहली वार्षिक आम सभा और वित्तीय वर्ष 2024 से 2028 तक (3 वर्षों) के लिए नई कार्यकारिणी समिति का विधिवत सर्वसम्मति से (सांगठनिक) चुनाव संपन्न हुआ। आम सभा की बैठक की अध्यक्षता मास्टर एथलीट अवतार सिंह ने की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : CKP DIVISON : चार दिन रद्द रहेगी वन्दे भारत ट्रेन, कई ट्रेनें भी होगी बाधित

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन से हुआ। इसके उपरांत बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व उप विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम बी माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सह टाटा स्टील स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व वरीय मास्टर एथलीटों को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उप विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम (सेवानिवृत्त) ने अपने संबोधन में उपस्थित जिला के मास्टर एथलीटों की खेल उपलब्धियां की सराहना करते हुए और बेहतरीन करने की शुभकामना दिया और संगठन और मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन श्याम कुमार शर्मा ने किया धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर विजय मोहन सिंह ने किया।

चुनाव के नतीजों पर एक नजर

मुख्य संरक्षक : बी महेश्वरी (पूर्व विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम)

संरक्षक : संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन सह टाटा स्टील स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन)
अध्यक्ष : जगन्नाथ बेहरा
वरीय उपाध्यक्ष: नारायण चंद्र देव (पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट वर्तमान तकनीकी अधिकारी)।
2 . एच घोष (पूर्व एथलीट)
3. सतपाल सैनी (पूर्व एथलीट)
उपाध्यक्ष : 1.अनिल कुमार चौबे।
2. इंदल पासवान (प्रख्यात घाटशिला कॉलेज )।
3. रामस्वरूप यादव (पूर्व खेल शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित)।
4. सुनीता पूर्ति (पूर्व राष्ट्रीय जैवलिन थ्रोअर एवं पदक विजेता)।
5. दीपार्शी पांडे(वरीय प्रबंधक टीएमएल जमशेदपुर)
6. डॉ विजय मोहन सिंह।

सचिव :श्याम कुमार शर्मा (खेल शिक्षक /प्रशिक्षक /उद्घोषक/तकनीकी अधिकारी)।

संयुक्त सचिव :1. श्रवण कुमार

सहायक सचिव 1. डब्लू रहमान।
2. बिंदु कुमारी (खेल शिक्षिका चिन्मया विद्यालय।)
3.एम अरशद (सेवानिवृत्ति खेल शिक्षक।)
4. दीपक कुमार (वरीय प्रबंधक टी एम एल।)
5. इकबाल सिंह (खेल शिक्षक गुलमोहर हाई स्कूल)।

कोषाध्यक्ष गुरुशरण सिंह।

कानूनी सलाहकार: हर विलास दास, वरीय अधिवक्ता जमशेदपुर।

प्रशिक्षक : सिद्धू किस्कू और चेतन मांझी।

कार्यकारिणी के सदस्य :
1. खुशबू कुमारी (खेल शिक्षिका).
2. हेमलता शरण (खेल शिक्षिका)
3. अजय महंती (खेल शिक्षक)
4. रमेश कुमार पांडे
5. सपन कुमार साव ( खेल शिक्षक)
6. दिगंबर मिश्रा (तकनीकी अधिकारी)
7. वीरेंद्र मिश्रा (खेल शिक्षक)
8. विमलेश उपाध्याय (मास्टर एथलीट)
9. सादान हुसैन।
10. शुभम यादव (खेल शिक्षक)।
11. विकास गुप्ता टेल्को।
12. राधेश्याम सिंह (खेल शिक्षक)

इनका रहा सहयोग

बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन आफ झारखंड के सचिव एसके तोमर, लाइफ प्रेसिडेंट इंद्रजीत सिंह , अंतरराष्ट्रीय एथलीट अवतार सिंह , गुरदेव सिंह, ज्ञान सिंह, इकबाल सिंह, बिंदु कुमारी, हेमलता शरण, गुरु शरण सिंह, डब्लू रहमान, एम अरशद, दीपशी पांडे, श्याम कुमार शर्मा , श्रवण कुमार, एच घोष, नारायण चंद्र देव, डॉ विजय मोहन सिंह, रामस्वरूप यादव, चेतन माझी, सिद्धू किस्कू , सादान हुसैन, वीरेंद्र कुमार मिश्रा , राधेश्याम सिंह, विकास गुप्ता, सपन साव, गीतराज, विमलेश उपाध्याय, एमएल चटर्जी, एल एम महंता, सुखप्रीत सिंह, ख्याति प्राप्त प्रशिक्षक आरिफ इमाम, विशेष दिव्यांग बच्चों के प्रशिक्षक राजकुमार सिंह , ख्याति प्राप्त फुटबॉलर एवं प्रशिक्षण हजगन्नाथ बेहरा एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें