Breaking News
Jamshedpur Congress Protest : चढ़ावा मामले और MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ जिला कांग्रेस का DC कार्यालय पर धरना, केंद्र सरकार पर बोला हमला Jamshedpur : गोलमुरी में CNG भरने के दौरान दर्दनाक हादसा, पाइप फटने से 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार की मौत, अफरा-तफरी Jharkhand Certificate Update: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र, सभी DC को निर्देश EXTRA COACH ALERT: यात्रियों को राहत, 29 अगस्त से 4 सितंबर तक 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, कुर्ला ट्रेन भी लिस्ट में Jamshedpur : प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव : दिनेश कुमार Jamshedpur BJP : सिख नेताओं ने डॉ. प्रदीप वर्मा से की मुलाकात, राष्ट्रीय मंत्री बनने पर अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Congres : मोदी नीति और भाजपा सरकार के खिलाफ एक-एक कार्यकर्ताओं को एकजुटता रहने का आह्वान, बैठक में शामिल हुए प्रदेश सह-प्रभारी और मंत्री बन्ना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कार्य समिति की बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का, विशिष्ट अतिथि मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित कार्य समिति की बैठक में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य, विंग के अध्यक्ष/चेयरमैन आमंत्रित सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े : Potka : झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष पोल्टु मंडल ने पार्टी के सभी पद एवं प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, चम्पाई को बताया राजनीतिक गुरु

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आज के बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर ने कहा कि आज के परिवेश में जिला कांग्रेस कमेटी, प्रखंड कांग्रेस कमेटी, मंडल कांग्रेस कमेटी, पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं बूथ स्तर के सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर भाजपा सरकार के मोदी के नीति के खिलाफ जोरदार एकजुटता के साथ कार्य करें। हर हाल में कांग्रेस पार्टी एवं गठबंधन के नेताओं को साथ लेकर एकता और मजबूती का प्रदर्शन भी करें।

विशिष्ट अतिथि मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखण्ड में कांग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्त्ताओं का ही देन है कि विगत लगभग पांच वर्षों से गठबंधन की सरकार है। अब सभी कांग्रेस कार्यकर्तागण और पदाधिकारी एक साथ मिलकर हर मोर्चे पर भाजपा सरकार के नीति का प्रतिकार करें।

कांग्रेस पार्टी गठबंधन सरकार के माध्यम से जमशेदपुर में फ्लाईओवर मानगो से साकची, एमजीएम अस्पताल का निर्माण, मईया योजना, सर्वजन पेंशन योजना, अबुआ आवास योजना सहित बहुत से लाभकारी योजना जनहित में कार्य कर रही है, इसका प्रचार प्रसार से कांग्रेस पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा।

कार्यसमिति बैठक को प्रखण्ड अध्यक्ष, विंग के चेयरमैन ने भी संबोधित कर घाटशिला, पोटका एवं जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार गठबंधन दल से वार्ता कर उतारने का कार्य करें तथा हर हाल में लोकसभा का चुनाव में प्रत्याशी उतारने का कार्य कांग्रेस पार्टी ही करें तब जाकर भाजपा को कड़ी चुनौती और शिकस्त दिया जा सकता है इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता गंभीरता पूर्वक निर्णय लें। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।

दुबे ने कार्यसमिति बैठक में कई प्रस्ताव रखे

1) स्वागत प्रस्ताव
2) संगठनात्मक सशक्तिकरण पर समीक्षा (जिला, प्रखण्ड, मण्डल, पंचायत, बुथ स्तर)
3) अग्रणी संगठन विभाग के (जिला, प्रखण्ड, मण्डल, पंचायत, बुथ स्तर) संगठनात्मक स्वरूप का समीक्षा,
4) अनुशासन अनुपालन विषय पर परिचर्चा.
5) निष्क्रीय पदाधिकारी के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्त्ता को नियुक्त करने का प्रस्ताव.
6) अगामी चुनाव में संगठनात्मक स्वरूप को मजबूती प्रदान करना।
7) कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन राहुल गाँधी के द्वारा या श्री मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रियंका गाँधी महामंत्री, के सी वेणुगोपाल संगठन महामंत्री के कर कमलों से सम्पन्न कराने का प्रस्ताव पर चर्चा.
8) धन्यवाद प्रस्ताव, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति जताते हुए पारित किया।

बैठक में ये हुए उपस्थित

बैठक में वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, अजय सिंह, विजय खां, परविंदर सिंह, संजीव श्रीवास्तव खगेन चंद्र महतो, रियाजुद्दीन खान, जोसाइ मार्डी, अधिवक्ता अनिल तिवारी, अखिलेश्वर सिंह, मनोहर सिंह, विजेंद्र पांडे, सुदर्शन तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, कार्यकारी अध्यक्ष अमित राय, अवधेश सिंह, राज किशोर यादव, बृजेंद्र तिवारी, रियाज खान, सफी अहमद खान, अरुण कुमार सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, अंसार खान, मनोज झा, संजय तिवारी, लालबाबू, प्रखंड अध्यक्ष में संजय साह, सत्यजीत सीत, सौरभ चटर्जी, विमल बारिक, समीर दास, आशीष ठाकुर, बबुआ झा, राजेश कुमार, संजय घोष मुख्य रूप से शामिल हुए, अग्रणी संगठन एवं विभाग की ओर से सेवादल अध्यक्ष रीता शर्मा, महिला कांग्रेस नालनी कुमारी, युवा कांग्रेस नीरज सिंह, सचिन कुमार सिंह, एनएसयूआई, हेमेंद्र हांसदा, आदिवासी कांग्रेस, ओबीसी विभाग जिला दिवेश राज, ओबीसी विभाग नगर सुरेंद्र शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन लखविंदर करुआ, आरटीआई अध्यक्ष कमलेश कुमार, पंचायती राज पवन कुमार बबलू, आईपीसी अफसर इमाम, किसान विभाग आनंद दास, विशेष आमंत्रित में रविंद्र कुमार झा, देबू चटर्जी, राकेश कुमार तिवारी, के के शुक्ला, सामंत कुमार, प्रिंस सिंह, परितोष सिंह, कमलेश कुमार पांडे, एलबी सिंह, अमरजीत नाथ मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, राज किशोर सिंह, अशोक झा, राजेंद्र पांडे, चंद्रभान सिंह, जिला महामंत्री में पप्पू शुक्ला, सुखदेव सिंह मल्ली, ज्योति मिश्रा, सनातन भगत, वीरेंद्र पांडे, अपर्णा गुहा, अविनाश सिंह, राजेश चौधरी, अजय कुमार मिश्रा, चिन्ना राव, संजय तिवारी, अधिवक्ता गुरदीप सिंह, भारत सिंह, भवन शुक्ला, जीतू सिंह, अनिल सिंह, हरिहर प्रसाद, नितेश मित्तल, राहुल गोस्वामी, रामचंद्र हेंब्रम, राजकिशोर प्रसाद, बलजीत सिंह, उदय कुमार सिंह, राजा ओझा, रंजीत झा, रणजीत सिंह, लक्ष्मण चंद्र बाग मुख्य रूप से शामिल हुए। जन गन मन………… के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर