फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के झारखंड प्रदेश एवम जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ मिल कर सैन्य एवम राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों को लेकर चिंतन बैठक की। केंद्रीय मंत्री के जमशेदपुर प्रवास के दौरान परिसदन में संपन्न हुई इस बैठक में प्रतिनिधिमंडल द्वारा अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया गया। राष्ट्रहित समाजहित, एवम सैन्यहित के मुद्दों सहित पूर्व सैनिकों के पुनर्वास, शहीदों के सम्मान एवम समाज में राष्ट्रीयता की भावना के संचरण में राष्ट्रीय स्तर पर परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयासों कि जानकारी रक्षा राज्य मंत्री जी को दी गई।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : 3 सितंबर को पटना पहुंचेगी चेतना मार्च, सड़क, रेल और हवाई मार्ग से जाएगी संगत : मंजीत गिल, देखें – Video

साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विहंगम स्वरूप, तथा राष्ट्रहित , समाजहित एवम सैन्यहित के अंतर्गत संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं, प्रकल्पों एवम कल्याणकारी कार्यों की जानकारी माननीय मंत्री को दी गई। रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिकों एवम अग्निवीरो से संबंधित समस्त सुझावों का स्वागत किया एवम परिषद द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों एवम प्रकल्पों की प्रसंशा की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय एवम प्रदेश स्तर की सभी सैन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष विनय यादव, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार, सुखविंदर सिंह , मनोज कुमार, सत्येंद्र सिंह, बिरजू कुमार उपस्थित रहे।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version