फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सेल्स टैक्स कार्यालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा निर्वाचन व्यय निगरानी एवं अनुश्रवण दल की समीक्षात्मक बैठक की गई. चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक ईश गुप्ता, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईडीटीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय कोषांग दीपांकर चौधरी बैठक में मौजूद रहे. इस मौके पर विधानसभावार प्रतिनियुक्त सभी व्यय पर्यवेक्षक से उनके द्वारा राजनीतिक दल एवं प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय निगरानी एवं अनुश्रवण को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई. असंतोषजनक जवाब देने तथा निर्वाचन कार्य में लापरवाही पाये जाने पर 48- जमशेदपुर पूर्वी के सहायक व्यय पर्यवेक्षक रंजन कुमार रंजन एवं 49- जमशेदपुर पश्चिमी के सहायक व्यय पर्यवेक्षक मो. अबैदुल्ला को शो कॉज किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम व नोडल एजेंसी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

वहीं 45- घाटशिला के सहायक व्यय पर्यवेक्षक संदीप कुमार श्रीवास्तव के सस्पेंशन के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सहायक व्यय प्रेक्षक संबधित एआरओ, उड़नदस्ता, स्थैतिक जांच दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल के साथ समन्वय स्थापित कर अभ्यर्थी/उनके प्रतिनिधि/राजनीतिक दल द्वारा किये जाने वाले सभी प्रकार के व्यय पर निगारानी रखें.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में श्रम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अवैध रूप से नगद राशि, शराब एवं अन्य संदिग्ध सामग्रियों के वितरण एवं आचार संहिता उल्लंधन की सूचना प्राप्त होने पर तुरन्त अग्रेतर कार्रवाई हेतु उड़नदस्ता को सूचित करेंगे. साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में अभ्यर्थी / अपने प्रतिनिधि/ राजनीतिक दल द्वारा किये जाने वाले जनसभा, रैली, जुलूस आदि का वीडियोग्राफी सुनिश्चित कराएं. लेखा टीम द्वारा संधारित Shadow Observation Register का निरीक्षण प्रत्येक दिन करेंगे. बैठक में सभी छह विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक एवं एकाउंटिंग टीम के सदस्य उपस्थित थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version