फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक सदस्य कर्नल कृष्ण सिंह जुनेजा को गुरुवार को सिदगोड़ा मैदान में आयोजित सभा में श्रद्धांजलि दी.

संस्थापक सदस्य कर्नल कृष्ण सिंह जुनेजा को गुरुवार को सिदगोड़ा मैदान में आयोजित सभा में श्रद्धांजलि दी गई। जम्मू- कश्मीर के रहने वाले कर्नल जुनेजा के निधन की खबर फैलने के बाद शोक की लहर दौड़ गई।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 2018 में हुई सीकर राजस्थान की राष्ट्रीय बैठक के दौरान कई विषयों पर उनका मार्गदर्शन मिला था। एक बेहतर संगठनकर्ता को खोने का दर्द साफ दिख रहा है। 

हम बात कर रहे हैं भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह जुनेजा की। इन्होंने अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्षो पहले पूर्व सैनिक सेवा परिषद का गठन किया था, जो आज वट वृक्ष बन चुका है। इसकी 35 शाखाएं देश के विभिन्न राज्यों त केंद्र शासित प्रदेशों में काम कर रही है।

इस मौके पर विनय कुमार यादव , जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अवधेश कुमार, उमेश शर्मा जसबीर सिंह, दीपक शर्मा, राजेश पांडे वरुण कुमार सत्येंद्र कुमार सिंह निर्मल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version