फतेह लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एआईडबल्यूसी स्कूल परिसर में रखी सुखी लकड़ियों और झाड़ियों में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना स्कूल प्रबंधन न पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन का एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया. हालांकि, खबर लिखे जाने पर आग पूरी तरह नही बुझ पाई थी.
मौके पर मौजूद सिदगोड़ा थाना के एएसआई ने बताया कि आग स्कूल परिसर में ही रखी सुखी लकड़ियों और झाड़ियों में लगी है. आग से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है पर लकड़ियां पूरी तरह से जल गई है. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है पर आग अभी भी सुलग रही है.
