WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर कार्यपालक अभियंता ने किया निरीक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गोविंदपुर में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चल रहे 14 सड़कों के निर्माण में देरी एवं अनियमितता की शिकायत स्थानीय जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के द्वारा 9 मई को ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश रजक को एक पत्र के माध्यम से की गई थी. जिसमें गोविंदपुर डिस्पेंसरी मुख्य सड़क जिसकी लंबाई लगभग 700 मीटर है एवं इस सड़क में 9 कल्वर्ट का निर्माण होना था मगर संवेदक के द्वारा 4 माह से यह काम बहुत धीमी गति से किया जा रहा है जिसके तहत गोविंदपुर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी. बार-बार अनुरोध पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी स्थानीय लोगों में इसको लेकर बहुत ही आक्रोश था. साथ ही साथ भोला बागान में दो जगह सड़क में दरारें आ गई थी. इन सभी चीजों को लेकर जिला परिषद के द्वारा कार्यपालक अभियंता को पत्र के माध्यम से वस्तुस्थिति से अवगत कराया था.

इसे भी पढ़ें Sindri : बीआईटी सिंदरी की टीम बैक बीआईटी ने कोड क्यूबिकल हैकाथॉन के ऑनलाइन प्रस्तुति में प्राप्त किया शीर्ष स्थान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शिकायतों को दूर कर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का दिया आदेश

पत्र के आलोक में शनिवार को कार्यपालक अभियंता राजेश रजक एवं उनकी टीम के द्वारा सड़क निर्माण का निरीक्षण किया गया एवं की गई शिकायतों को जल्द से जल्द दूर कर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने का आदेश दिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. परितोष ने कहा कि यह सड़क गोविंदपुर के लिए लाइफ लाइन है. इतने दिनों से इस सड़क के बंद होने से पूरे गोविंदपुर में यातायात व्यवस्था प्रभावित थी. अब वरीय पदाधिकारी के निरीक्षण से यह आशा है कि जल्द से जल्द संवेदक के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण सड़क का निर्माण किया जाएगा. हम जनता से यही अपील करना चाहते हैं कि धैर्य बनाए रखिए आपकी हर लड़ाई में हम आपके साथ हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर