फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर रविंदर सिंह रिंकू और सोशल मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर कृतजीत सिंह रॉकी को झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह पप्पू ने अपने कार्यालय में उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : विधानसभा की पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण समिति की बैठक में किसानों को लेकर दिए गए निर्देश, अंदर पढ़ें

इस दौरान गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कमेटी में जमशेदपुर के दो सिख भाई को स्थान मिला है और दोनों इसके हक़दार भी हैं। रविंदर सिंह रिंकू और कृतजीत सिंह कर्मठ और ऊर्जावान व्यक्ति है। इनकी कार्य कुशलता लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे जमशेदपुर ने देखी है। इस कार्यक्रम के दौरान जोगिंदर सिंह जोगी, जसवंत सिंह गिल, जसबीर सिंह सोनी, कुलविंदर सिंह इत्यादि अनेक सिख समाज के लोग उपस्थित थे।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version