फतेह लाइव, रिपोर्टर.
छत्रपति शिवाजी सेना के संस्थापक मनीष कुमार प्रसाद ने लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के जवान की पत्नी से झारखंड के रांची स्थित खर्ची दाग ओपी क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म को बहुत ही शर्मनाक बताया है. यह पूरे हिंदुस्तान के लिए और खासकर झारखंड के लिए बहुत ही शर्म की बात है. इसे छत्रपति शिवाजी सेना, जमशेदपुर झारखंड कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता. सेना के जवान की पत्नी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में किया है और प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए. नहीं तो हमारी संगठन पूरजोर विरोध प्रदर्शन पूरे झारखण्ड में करेगी. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर और मातृशक्ति जमशेदपुर ने गुरुवार शाम 5:30 बजे साकची गोल चक्कर पर एक आक्रोश रैली शामिल होने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें : Potka : बीडीओ ने 75 बैंक खातों में जमा 30 लाख रुपए को होल्ड कराया