फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जय प्रकाश स्कूल के छात्र अमर मुर्मु ने झारखण्ड सरकार की आकांक्षा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जय प्रकाश स्कूल के साथ-साथ पूरे जमशेदपुर का नाम रौशन किया है। अमर मुर्मु के आकांक्षा परीक्षा में सफलता प्राप्त होने के बाद उसे 2024-2026 सेशन में झारखंड सरकार इंटर विज्ञान की पढ़ाई एवं नीट परीक्षा की तैयारी निशुल्क रुप से कराएगी।
यह भी पढ़े : Jamshedpur : दिनेश कुमार ने किया 50 वीं बार रक्तदान, हुए सम्मानित
झारखंड सरकार के द्वारा मेट्रिक परीक्षा के बाद आकांक्षा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसमें सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इंटर विज्ञान में दो वर्ष की पढ़ाई एवं नीट-जेईई मेन की परीक्षा की तैयारी निशुल्क रुप से कराई जाती है। अमर मुर्मू पहली बार आकांक्षा परीक्षा में परीक्षा देकर सफ़लता प्राप्त की। अमर मुर्मू गौरगोरा निवासी करन मुर्मू के पुत्र है। वह जय प्रकाश स्कूल के छात्र हैं। जय प्रकाश स्कूल के सचिव महोदय अर्जून शर्मा ने भी छात्र के सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की, एवं बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।