Jamshedpur : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का राजभवन मार्च हेतु रांची चलें कार्यक्रम 18 दिसम्बर को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार राजभवन मार्च हेतु राँची चलें कार्यक्रम का आयोजन 18 दिसम्बर को किया गया है. जिसके अंतर्गत गौतम अडानी एवं उनके सहयोगियों को न्याय विभाग अमेरिका ने भ्रष्टाचार जालसाजी एवं छल के लिए दोषी करार दिया है. इससे भारतीय व्यपार एवं वाणिज्य को भारी क्षति हुई है. आज तक मणिपुर में हिंसा नहीं थमी है. उपरोक्त विषय पर भारतीय जनता पार्टी की नीति का पुरजोर विरोध हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजभवन मार्च हेतु राँची चलें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में आयोजित किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : समाज सेवी मोहन सरदार ने सलगाझरी में किया कम्बल वितरण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक को संबोधित करते हुए भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, अग्रणी संगठन विभाग के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्तागण को राजभवन मार्च में शामिल होने हेतु राँची चलने का आग्रह किया है. जमशेदपुर से प्रस्थान करने का समय सुबह 8:30 बजे उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर के समक्ष से होना है. बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, प्रमोद मिश्र, अनिल सिंह, राजा ओझा, मो. नौशाद, मो. अफरोज, अजय मंडल, रंजीत झा, सन्नी सिंह, सलमान खान सहित कांग्रेसजन शामिल हुए. उक्त जानकारी संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने दी है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें