Jamshedpur : करण गोराई बने  गोराई तेली कुल्लू समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गोराई तेली कुल्लू समाज कल्याण समिति का द्वितीय चुनाव सफलतापूर्वक रविवार को संपन्न हुआ. जिसमें करण गोराई को अध्यक्ष पद का विजेता घोषित किया गया. 2019 में इस समिति का गठन हुआ जिसके बाद यह दूसरा वर्ष है. जिसकी चुनावी प्रक्रिया 21 अप्रैल को नामांकन के साथ आरंभ किया गया 23 को स्क्रुटनी हुई और 28 को मतदान किया गया जिसमें करण गोराई ने अपने प्रतिद्वंदी राजू गोराई मानगो को 39 वोट से पछाड़ कर अध्यक्ष बने. करण गोराइ को कुल 64 वोट मिले. वहीं गणेश गोराई सचिव पद और राजू गोराई कोषाध्याय पद पर काबिज हुए.

इसे भी पढ़ें Adityapur : जोबा मांझी ने की जनसभा, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हमारी पहली प्रथामिकता समिति के लिए भवन बनाना

तीनों ने जीत के बाद कहा कि हमारा समाज का अपना कोई भी भवन नहीं है. वर्षों से इसकी मांग सांसद विधायक और जिला प्रशासन से की जा रही है. लेकिन अब तक नहीं मिला अब हमारा मुख्य कार्य भवन हासिल करना है. जहां से सबको एक जगह एकजुट कर अपने समाज के विकास के लिए प्रक्रिया आरंभ कर सके ताकि हमारा समाज भी दूसरे समाज की तरह सामाजिक सरोकारों में अपनी भागीदारी और दायित्व निभा सके.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें