फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से आज सुबह उनके आवास पर नवनियुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जमशेदपुर निवासी रविशंकर तिवारी ने मुलाकात की। साथ वे प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से भी मिले और उनका आशिर्वाद लिया।

किसी जरूरी कार्य हेतु निकले किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू से उनकी मुलाकात पार्टी कार्यालय में नही हो पाई।

मुलाकात के दौरान तिवारी ने कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर इस विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराएंगे और इस निरंकुश सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। हम सभी कार्यकर्ता इसके लिए कमरकस के तैयार हैं। जल्द ही प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी। 

तिवारी ने संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने जो उनके ऊपर विश्वास किया है। उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही मोदी के नेतृत्व में भारत एक विश्व गुरु बने इस दिशा में उनके हर पल और प्रयोग के साथ खड़े होकर कार्य करने की निष्ठा जताई।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version