फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फैन समाजसेवी पप्पू सरदार ने अपनी भागीदारी निभाते हुए साकची, बिष्टुपुर एवं गोलमुरी क्षेत्र में लगभग एक हजार से अधिक आम लोगों के बीच निःशुल्क तिरंगा झंडा, तिरंगा बैच, तिरंगा टोपी, तिरंगा कलाई बैंड और तिरंगा हेयर बैंड का वितरण किया गया। हमेशा की तरह अपने अनोखे अंदाज में पप्पू सरदार ने अपने दोपहिया वाहन को भी सजाया था।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

पप्पू सरदार के इस कार्य की कई लोगों ने काफी प्रशंसा की। इस अभियान मे निकले पप्पू सरदार ने साकची बड़ा गोलचक्कर, जेएनएसी गोलचक्कर, बसंत सिनेमा चौक पर भी स्कूली छात्रों, आम नागरिकों और पुलिस के जवानों को तिरंगा झंडा और तिरंगा बैच का वितरण किया। इस दौरान पप्पू सरदार ने कहा कि उन्हें राजनीति से कोई मतलब नहीं हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर यह .एक छोटा सा प्रयास है ताकि जो तिरंगा झंडा नहीं खरीद पाए हैं, उन्हें तिरंगा झंडा उपलब्ध करवा सकें और वे सबके साथ आजादी का राष्ट्रीय पर्व खुशी से मना सकें।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version