WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Politics : जो अपने परिवार पर अंकुश नहीं लगा पाई, वो जनता को क्या सुरक्षा प्रदान करेगी : डॉ. अजय कुमार

SHARE:

रघुवर के लाल के कारनामे ने कर रखा है सबको हाल बेहाल 

पार्टी में कोई अंतरविरोध नहीं, डा. अजय कुमार की जीत पार्टी की जीत होगी : आनंद बिहारी दुबे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी ने डॉ. अजय कुमार और कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कांग्रेस का वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद ने संयुक्त रुप से रविवार को सिदगोड़ा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मीडिया को संबोधित किया.

डा. अजय ने कहा कि रघुवर दास की बहू जब अपने पति ललित दास एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर अंकुश नहीं लगा पाई है तो जमशेदपुर पूर्वी की जनता को कैसे सुरक्षा प्रदान कर पाएगी इसकी क्या गारंटी है. यह सबसे बड़ा सवाल है. रघुवर दास के साहबजादे की कारनामो की बात करें एक लंबी फेहरिस्त है. आज मैं उनके कुछ कारनामों के संबंध में आपको बताना चाहूंगा.

डा. अजय ने कहा कि 7 जुलाई को ओडिशा के राज्यपाल के लाल & ‘आकांक्षी विधायक पूर्णिमा दास’ के पति ललित दास ने पुरी रेलवे स्टेशन से उन्हें लेने के लिए ‘लग्जरी’ कारें नहीं भेजने पर राजभवन में तैनात अधिकारी बैकुंठ प्रधान के साथ पुरी में राजभवन परिसर में मारपीट किया था. (*इसीलिए मैं हमेशा कहता हूं रघुवर दास के घर जाओगे तो मिलेगा लात, घुसे).

डा.अजय ने कहा कि Indian Airforce में रहे हैं बैकुंठ का अपमान सेना व सेना की जवानों का अपमान है. यही बीजेपी का चरित्र है.

डा. अजय ने कहा कि ललित दास के खिलाफ ओडिशा कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ. मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच चुका है लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला.हम मानवाधिकार आयोग से भी अनुरोध करेंगे कि वह इस मामले में ओडिशा पुलिस से जल्दी जांच पूरी करने का आदेश दें. हमारे वकील पुरी सागर बीच पुलिस से इस केस पर हो रही जांच पर अपडेट लेंगे. हमारी ओडिशा कांग्रेस इस मुद्दे को ओडिशा विधानसभा में भी उठाएगी.

डा.अजय ने काह कि रघुवर के परिवार में बहुत लोग हैं जिन्होंने पूर्वी लोगों का जीवन नरक बना दिया है. रघुवर दास के भतीजे और भाजपा नेता कमलेश साहू की गुंडागर्दी जगजाहिर है. 2023-रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू पर घर में घुसकर जबरन कागजात ले जाने का केस दर्ज किया गया.

2017 में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के छोटे भाई मूलचंद साहू पर एक सिख लड़के को थाने में पीटने का आरोप है. अब जमशेदपुर की जनता को तय करना है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर