Breaking News
Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग Jamshedpur : मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में तीन दिन से बिस्तर के इंतजार में बरामदे में पड़ी गर्भवती महिला, बारिश बनी मुसीबत

SHARE:

चरमरा गई है स्वास्थ्य व्यवस्था – विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह जिला स्थित एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। बिस्तर के अभाव में गर्भवती महिलाओं को बरामदे में रहना पड़ रहा है। ऐसी ही घटना आज देखने को मिली। भाजपा नेता विकास सिंह को किसी ने फोन कर बताया कि उसकी भतीजी गर्भवती है और तीन दिनों से बिस्तर के अभाव में गायनिक वार्ड के बाहर बरामदे में अपने घर से लाई हुई चादर में सोकर बिस्तर का इंतजार कर रही है। सूचना मिलने पर उन्होंने एमजीएम अस्पताल पहुंचकर बिरसानगर की रहने वाली गुड़िया का हाल जाना।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : UK SIKH NEWS : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੀ 40ਵੀਂ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਕਨਵੈਨਸ਼ਨ 15 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸੇਡਗਲੀ ਸਟਰੀਟ, ਵੁਲਵਰਹੈਂਪਟਨ ਵਿਖੇ

मौके में गुड़िया के पिताजी भी मौजूद थे। गर्भवती गुड़िया ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की तीन दिनों से मुझे बिस्तर नहीं मिल रहा है। इस कारण बरामदे में बिस्तर मिलने का इंतजार कर रही हूं। कल गुड़िया के ऊपर मुसीबत का पहाड़ उस वक्त टूट पड़ा, जब देर रात जोर से बारिश आरंभ हो गई।

जहां गुड़िया लेटी हुई थी, वहां सीधे तेज रफ्तार से बारिश का पानी आने पर गुड़िया की परेशानी बढ़ गई। रात अधिक होने के कारण गुड़िया समझ नहीं पा रही थी, की पानी से अपने आपको और गर्भ में पल रहे बच्चे को कैसे बचाऊं। गुड़िया धीरे-धीरे करके बगल में दूसरे ब्लॉक में जाकर बरामदे में शरण लेकर अपने और अपने गर्भ में पल रहे बच्चों को बारिश की पानी से बचाने का कार्य किया।

गुड़िया से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र कुमार को गुड़िया की तकलीफ से अवगत कराते हुए मामले की निंदा कर गुड़िया को अविलंब बेड दिलाने की बात कही। विकास सिंह ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह क्षेत्र के अस्पताल का यह हाल है तो अन्य जिलों का क्या हाल हो रहा होगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर