Jamshedpur : रंदी सत्यनारायण राव, उदय हयात एवं नीता सागर चौधरी स्वदेश स्मृति साहित्य सेवी सम्मान से होंगे सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा प्रत्येक वर्ष २५ दिसम्बर को मालवीय – अटल जयंती के अवसर पर दी जाने वाली ‘ स्वदेश स्मृति साहित्य सेवी सम्मान’ की तैयारियां शुरू हैं।

इस वर्ष नगर के स्वनामधन्य साहित्यकार त्रय कवयित्री नीता सागर चौधरी, कवि डाॅ० उदय प्रताप हयात एवं सुप्रसिद्ध कहानीकार रंदी सत्यनारायण राव को प्रदान किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत इन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं ग्यारह हजार की नगद राशि दी जाएगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दीर्घकाल से साहित्य सेवा में सेवारत इन साहित्यकारों की कई कृतियों का प्रकाशन भी हो चुका है।

तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने यह घोषणा करते हुए बताया कि तीनों साहित्यकारों के नाम का चयन कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। उन्हें तुलसी भवन कार्यकारिणी की ओर से हार्दिक बधाई एवं अभिनन्दन।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें