फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी 15 वर्षीय नबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला युवक है. मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हो गई और उसके घर वाले गर्भपात करवाने की फिराक में थे. इस संबंध में नाबालिग के परिजनों को बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकि दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराया है.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में थी. इस बीच आरोपी ने नाबालिग के साथ कई बर यौन शोषण किया जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई. जब परिजनों को गर्भवती होने के बारे में पता चला तो वे लोग गर्भपात कराने की फिराक में थे. हालांकि पुलिस को इसकी भनक लगी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version