Jamshedpur Sikh Sangat : सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए कार-सेवा के लिए उमड़ी संगत, अन्य समुदाय के लोग भी हुए शामिल, सीजीपीसी की परियोजना को मिल गयी छत, जल्द पूरा होगा स्वास्थ और शिक्षा हब का सपना, 4 करोड़ होंगे खर्च, 25 बेड से शुरु होगा अस्पताल, देखें तस्वीरों में एक नजर में सेवा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

स्वास्थ और शिक्षा को केंद्र में रखकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की महत्वाकांक्षी परियोजना हेतु निर्माणाधीन भवन के पहले तल्ले के छत की ढलाई के लिए संगत सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए बड़ी संख्या में कार सेवा में शामिल हुयी। जहां जमशेदपुर के अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए।

बुधवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में अप्रत्याशित रूप से बड़ी संख्या में संगत के उमड़ने से प्रधान भगवान सिंह भी अभिभूत हो गए। सीजीपीसी कार्यालय में सुबह छः बजे से ही संगत का जुटना शुरू हो गया था. जहां गुरुद्वारा कमेटियां, स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा और अकाली दल समेत अन्य सिख जत्थेबंदियों ने अरदास उपरांत कार-सेवा में पूरी उत्सुकता के साथ भाग लिया। साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने टीम सहित पहुंच कर अपना योगदान दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर सिख संगत के आलावा अन्य समुदाय के लोग भी पूरे उत्साह के साथ कार-सेवा में शामिल हुए। कुछ राजनितिक दल के नेता भी कार-सेवा करने पहुंचे थे।

समेत अन्य सदस्यों ने अपने सर पर कढ़ायी रख सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए कार-सेवा की। संगत से मिले सहयोग से अति उत्साहित सरदार भगवान सिंह ने कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा से उन्होंने जैसा अंदाजा लगाया था, उससे कहीं अधिक संगत की उपस्थिति देखकर अभिभूत हो गए हैं। उन्होनें कहा कि जमशेदपुर वासियों के लिए अच्छे स्वास्थ और शिक्षा का सपना अब जल्द पूरा होने वाला है।

महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि सीजीपीसी केवल धार्मिक ही नहीं सामाजिक और लोकोपकारी कार्यों के लिए भी तत्पर है। महासचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि सीजीपीसी का धर्म मानवीय सेवा करना भी है और इस ओर किये जा रहे कार्यों से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। भगवान सिंह कहा कि उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि विभिन्न संगठनों द्वारा अस्पताल के लिए स्वास्थ उपकरण देने की पेशकश अभी से की जा रही है जो इस मिशन की सकारत्मकता का उदाहरण है। इस आशय की जानकारी वे जल्द जमशेदपुर की संगत के साथ साझा करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह और कृतजीत रॉकी सिंह भी पहुंचे थे। बता दें कि पहली बार सीजीपीसी सिख समाज के लिए किसी बड़े कार्य को अंजाम तक पहुंचा रही है. योजना के तहत चार करोड़ खर्च कर 25 बेड का अस्पताल और शिक्षा के तहत सिख विजडम को नया आकार दिया जाना है. अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो मार्च 2024 तक यह योजना पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद संगत को सुपुर्द की जाएगी.

प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, परमजीत सिंह काले, परबिंदर सिंह सोहल, सुरेंदर सिंह टीटू, सतबीर सिंह सोमू, अर्जुन सिंह वालिया, हरजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह शेरगिल, सुरेंदर सिंह छिन्दे, नरेन्दरपाल सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, जगजीत होटल के जगजीत सिंह, नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, बीबी कमलजीत कौर के नेतृत्व में पूरी स्त्री सत्संग सभा की टीम सहित अनेक लोगों ने शिरकत कर सेवा का पुण्य कमाया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें