Jamshedpur : स्वच्छता ही सेवा 2024: सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा स्वच्छता का जोश

SHARE:

उप विकास आयुक्त, अपर नगर आयुक्त जेएनएसी समेत अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में हुए शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत सिदगोड़ा टाउन हॉल में जेएनएसी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर भर के कलाकारों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, कृष्ण कुमार, उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस,डॉ आलोक सुमन, चीफ़ मैनेजर टाटा स्टील यू आई एस एल एवं सफाईमित्रों के संग दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : अगले महीने शुरू हो जाएगी नए एमजीएम अस्पताल में ओपीडी सेवा : मंत्री बन्ना गुप्ता, डिमना में बन रहे नए अस्पताल का डीसी के साथ किया निरीक्षण

कार्यक्रम में मशहूर नटराज कला केंद्र चोगा के कलाकारों ने स्वच्छता के महत्व पर आधारित छऊ नृत्य प्रस्तुत किए। सोहानी एवं कोमली ग्रुप केजीबीवी के छात्रों ने स्वच्छता के संदेश के साथ नृत्य प्रदर्शन किया। साथ ही रानी एडवेंचर वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा भरतनाट्यम प्रस्तुत किया गया।

टाटा स्टील यूआईएसएल के नुक्कड़ नाटक टीम ने स्वच्छता के महत्व को दर्शाने वाले नाटक प्रस्तुत किए। डॉ आलोक सुमन द्वारा स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं को अपने खूबसूरत कविताओं में प्रदर्शित किया। जमशेदपुर अक्षेस एवं टाटा स्टील यूआईएसएल के सफाईमित्रों को उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस एवं चीफ़ मैनेजर, टाटा स्टील यू आई एस एल के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा 2024 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु मोबाइल स्टिकर को लॉन्च किया गया।

कार्यक्रम में एनयूएलएम टीम के द्वारा प्रदर्शनी एवं खूबसूरत रंगोली बनाकर कार्यक्रम स्थल को सजाया गया था इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान जमशेदपुर एवं देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस ने कहा कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है, आओ मिलकर जमशेदपुर को स्वच्छ बनाएं। मौके पर जमशेदपुर अक्षेस एवं टाटा स्टील यू आई एस एल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मीगण मौजूद थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें