फतेह लाइव, रिपोर्टर.
मानगो दाईगुट्टू के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार रहे मनीष सिन्हा की तबीयत बहुत अधिक खराब हो गई है. चलने फिरने में मनीष सिन्हा असमर्थ हो गए हैं. विगत दो वर्षों से उनकी तबीयत खराब रहने के कारण उन्होंने पत्रकारिता पूरी तरह छोड़ दी है. तबीयत अधीक खराब रहने के कारण मनीष कहीं आना-जाना नहीं कर पा रहे हैं. मनीष सिन्हा की तबीयत खराब की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मनीष के आवास में जाकार मनीष की स्वास्थ्य की जानकारी परिजनों से लेते हुए मनीष का हाल जाना था. मनीष सिन्हा के घर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने देखा कि जिस व्हीलचेयर का उपयोग मनीष करते हैं वह व्हीलचेयर बहुत संकरा और छोटा है. चुकीं मनिष की लंबाई लगभग छः फिट है लंबाई अधिक रहने के कारण उनके पास मौजूद व्हीलचेयर उनके लिए कारगर साबित नहीं हो पा रहा था.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय : विभिन्न विभाग के 31 विद्यार्थियों को देश की अलग-अलग कंपनियों में चयन
कोलकाता से मंगाकर दी व्हीलचेयर
बड़े साइज का व्हीलचेयर शहर में आसानी से नहीं मिल पाने के कारण भाजपा नेता विकास सिंह ने लंबाई के अनुसार बड़ा व्हीलचेयर कोलकाता से मंगाकर मनीष सिन्हा के घर जाकार दी. इस दौरान मनीष सिन्हा को बैठाकर घुमाकर देखा मनीष की लंबाई के अनुरूप बिल्कुल सटीक थी. विकास सिंह के बड़ा व्हीलचेयर लेकर घर पहुंचता देख मनीष सिन्हा भावुक होकर रो पड़े. मनीष सिंह के आवास पर मुख्य रूप से विकास सिंह, मनोज ओझा, विक्की सिंह, राम सिंह कुशवाहा, गिरीश सिंह, राजेंद्र राम, रमाकांत प्रसाद, गोपाल प्रसाद, राजेश यशवाल, गुल्लू यसवाल मुख्य रूप से शामिल थे.