फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटु तेली लाइन में किराए के मकान में रहने वाली गौरी देवी और उनके दो बच्चे गैस सिलेंडर फटने से झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को।इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना में गौरी देवी की पीठ झुलस गई है जबकि उनका दो साल का बेटा बाहुबली कुमार 80 प्रतिशत तक झुलस गया, वहीं 6 साल का बेटा सूरज कुमार भी 50 प्रतिशत तक झुलस गया है। दोनो बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : Amritsar :  ਦੋਹਾ ਪੁਲਿਸ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਆਪਣੇ ਕੋਲ ਰੱਖਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਨੇੜਲੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੁਭਾਇਮਾਨ ਕਰਵਾਏ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ

गौरी देवी ने बताया कि वह दो बच्चों ले साथ दाईगुटु में किराए के मकान में रहती है। पति की मौत हो गई है जिसके बाद लोगों के घर में काम कर जीवन यापन करती है। खाना बनाने के लिए उनके पास एक छोटा सा सिलेंडर है। सिलेंडर में गैस खत्म होने के कारण पास ही एक दुकान से सिलेंडर में गैस भरवाकर आई थी। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक कर रहा था। सिलेंडर के ऊपर वाले हिस्से को जैसे ही ढीला किया वैसे ही सिलेंडर फट गया जिससे सभी झुलस गए। फिलहाल सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version