WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्णिमा दास को पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी

SHARE:

पूर्णिमा दास ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कहा- क्षेत्र के विकास के लिए पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ समर्पित होकर करूंगी कार्य

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 8 सितंबर 1994 को जन्मी पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर आने से पूर्व मीडिया जगत में अपनी पहचान बना चुकी है। स्वराज एक्सप्रेस (अब न्यूज़ 24) के साथ जुड़कर उन्होंने मीडिया क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूर्णिमा दास साहू ने कॉमर्स में स्नातक किया है और अपने छात्र जीवन के दौरान कॉलेज के छात्र चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई। एनसीसी गर्ल्स बटालियन की सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ए और बी सर्टिफिकेट्स के साथ-साथ कई पुरस्कार भी मिले हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2012 में भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कर की। भाजपा की विचारधारा और नीतियों के प्रति उनका झुकाव युवावस्था से ही रहा है।पूर्णिमा दास साहू का वैवाहिक जीवन भी जमशेदपुर से जुड़ा है। वे सास रुक्मिणी देवी, पति ललित दास और बेटी आराध्या के साथ एग्रिको, जमशेदपुर में निवास करती है।समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण भी उल्लेखनीय है। नारी शक्ति समिति के तहत वे नारी उत्थान के कार्यों में सक्रिय हैं। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर उन्होंने कार्य करने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके आदर्श हैं और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

वहीं, पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि यह दिन मेरे लिए बहुत बड़ा और शुभ है। मैं भाजपा की शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए और मुझ पर विश्वास जताने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। क्षेत्र की देवतुल्य जनता एवं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का भी मैं आभार प्रकट करती हूँ।

मैं जमशेदपुर पूर्वी की जनता को विश्वास दिलाती हूं कि उनकी उम्मीदों-आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरूंगी और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ समर्पित होकर कार्य करूंगी। इसके साथ ही, पूर्णिमा दास साहू ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए सभी वर्गों के लिए समावेशी विकास की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर