फतेह लाइव, रिपोर्टर.
रविवार को भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला की कार्य समिति की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेलवे मजदूर संघ कार्यालय टाटानगर में हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश बलिराम यादव एवं विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास एवं संचालन जिला सह मंत्री अनिल कुमार सिंह ने की. सर्वप्रथम प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा भारत माता, विश्वकर्मा भगवान एवं श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया.
इसे भी पढ़ें : Ranchi : छठे चरण में हुआ 65.40 प्रतिशत मतदान – के. रवि कुमार
असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए कमेटी बनाने पर हुई चर्चा
आज के बैठक में मुख्य विषय जिला अंतर्गत असंगठित क्षेत्र जैसे ऑटो रिक्सा, पेट्रोल पंप कर्मचारी, रेलवे में ठेका सफाई कर्मचारी इत्यादि जगहों पर नई-नई यूनियन का गठन करना एवं प्रखंड स्तर पर कमेटी बनाने पर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष यादवेन्द्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शन्नो देवी, जिला सह मंत्री उपेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार, जिला संगठन मंत्री वीर बहादुर सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य जितेंद्र सिंह, बिंदु रानी, संजय गोप, वरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अखिल भारतीय खनिज धातु महासंघ महामंत्री चंद्रशेखर पंडित एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए.