Jharkhand Bjp : रांची सचिवालय महाघेराव में भाग लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चौका एवं चांडिल में रोका, गुंजन यादव समेत कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

SHARE:

Jamshedpur.
भाजपा झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में होने वाले सचिवालय महाघेराव में भाग लेने राजधानी रांची जा रहे भाजपा जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रांची जाने के क्रम में कई स्थानों पर रोका गया. मंगलवार को चौका थाना एवं चांडिल थाना के समीप पुलिस के जवानों द्वारा रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के संग जमकर नारेबाजी की. इस दौरान जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के साथ पुलिस पदाधिकारियों की नोकझोंक भी हुई. महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पुलिस के जवानों से सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उनके हितों की लड़ाई लड़ने के लिए आंदोलन कर रही है. उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि झारखंड को बचाने और युवा पीढ़ी के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में सहयोग करें. इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही. भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ, ‘हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है’ जैसे नारों के साथ रांची प्रस्थान किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें