फतेह लाइव रिपोर्टर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड की राजधानी रांची पहुंच चुकी है.रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया और गॉड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए झारखंड आई हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह भारतीय वायुसेना के विमान से रांची पहुंचीं. रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल, राज्य के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव, डीजीपी और कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे.राष्ट्रपति, 1 घंटे तक रांची के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रुकेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति, ओड़िशा चली जाएंगी.