Breaking News
Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग Jamshedpur : मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

jharkhand weather : आज से रांची सहित इन जिलों में होगी बहुत भारी बारिश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.
झारखंड में 14 सितंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रांची सहित राज्‍य के कई जिलों में लगातार दो दिन बहुत भारी बारिश होगी। बारिश 20 सेंटीमीटर तक हो सकती है। कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 13 सितंबर, 2024 को दी।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : नामदाबस्ती में छठ घाट समिति का हुआ गठन, अध्यक्ष बने संजय सिंह और मिथलेश सचिव

तापमान में होगा बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्‍मीद है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कल से सभी जगह बारिश
केंद्र के अनुसार राज्‍य में 14 और 16 सितंबर तक लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

कुछ जगहों पर बारिश
केंद्र के अनुसार 17 से 19 सितंबर तक राज्‍य में कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

कल से वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 14 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है।

यहां होगी भारी बारिश
राज्‍य के उत्तरी-मध्‍य एवं मध्‍य एवं दक्षिणी भागों में 14 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।

राज्‍य के उत्तरी-पश्चिम एवं उत्‍तरी-मध्‍य भागों में 15 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, लातेहार, रामगढ़, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।

राज्‍य के पश्चिम भागों में 16 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों में असर पड़ने की संभावना है।

यहां बहुत भारी बारिश
राज्‍य के मध्‍य एवं निकटवर्ती उत्तरी-पूर्वी भागों में 14 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची जिलों में पड़ने की संभावना है।

राज्‍य के दक्षिण-पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में 15 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर