फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कोल्हान का सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम आए दिन अपने कारनामों से चर्चा का विषय बना रहता है। ताजा मामला अस्पताल के गायनिक वार्ड का है। जहां एक गर्भवती महिला के फर्श पर इलाज करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने अधीक्षक से लिखित शिकायत की जिसके बाद अधीक्षक ने मामले का संज्ञान में लिया और तत्काल महिला को इलाज के लिए बेड उपलब्ध कराया। वहीं अधीक्षक ने जांच के आदेश भी दिए है।

यह भी पढ़े : Potka : सामरसाई गांव में पति की मारपीट से पत्नी की मौ*त, आरोपी पति हिरासत में

दरअसल बागबेड़ा निवासी पूनम दास को प्रसव पीड़ा के बाद बुधवार को जुगसलाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे गुरुवार सुबह एमजीएम रेफर किया गया। गुरुवार सुबह से ही उसे गायनिक वार्ड के बाहर फर्श पर लिटा दिया गया। काफी देर बाद जब जांच की गई तो डॉक्टरों ने पाया कि बच्चा पेट में ही मर गया है।

इस घटना के 27 घंटे बीत जाने के बाद भी पूनम की सुध लेने वाला कोई नहीं पहुंचा। परिजजनों ने डॉक्टरों से मरे हुए बच्चे को गर्भ से निकालने का भी निवेदन किया पर किसी ने ना सुनी। अंत में भाजपा नेता विमल बैठा को सूचना दी गई। सूचना पाकर विमल बैठा अस्पताल पहुंचे और अधीक्षक से मामले की शिकायत की।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version