WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

ELECTION: भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू 24 अक्टूबर को नामांकन पत्र करेंगी दाखिल नामांकन सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिये बीजेपी कर रहीं व्यापक प्रयास

SHARE:

बैठक में बनी रणनीति, आमबागान मैदान में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू आगामी 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडलों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे, जहां से पूर्णिमा साहू औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान सीतारामडेरा और बारीडीह मंडल के कार्यकर्ता भालूबासा हरिजन स्कूल के मैदान में एवं टेल्को, बिरसानगर, बर्मामाइंस, गोलमुरी और साकची के हजारों युवा एवं महिला कार्यकर्ता साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान, आमबगान में एकत्रित होंगे। वहां से विशाल जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय तक पहुँचने के बाद, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले, पूर्णिमा साहू भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर अभियान की शुरुआत करेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नामांकन सभा एवं जुलूस की व्यापक सफलता एवं चुनावी रणनीति बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में भाजपा पुर्वी विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रत्याशी पूर्णिमा दास के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिले के वरीय नेताओं, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में नामांकन सभा एवं चुनावी अभियान को लेकर गहन विचार-विमर्श किया और रणनीति बनाई गई, इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू के नामांकन को ऐतिहासिक बनाएं। यह केवल नामांकन नहीं है बल्कि क्षेत्र के भविष्य को लेकर हमारा मजबूत संकल्प है। सभी कार्यकर्ता मिलकर सुनिश्चित करें कि नामांकन जमशेदपुर के इतिहास में ऐतिहासिक और भव्य हो।

सुधांशु ओझा ने जोर देकर कहा कि यह चुनाव सिर्फ भाजपा का नहीं है, बल्कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता के हितों की रक्षा और सुरक्षा का चुनाव है। यह नामांकन भाजपा की जीत और झारखंड में फिर से भाजपा सरकार बनाने की दिशा में पहला कदम है। घर-घर जाकर लोगों से मिलें, उन्हें भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे में बताएं। हम झारखंड में विकास की गति को फिर से शुरू करेंगे और जनता को सुशासन का लाभ दिलाएंगे। कहा कि यह चुनाव जमशेदपुर की जनता को सशक्त बनाने और राज्य में स्थिर, विकासोन्मुख सरकार देने का अवसर है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस चुनाव को ऐतिहासिक जीत में बदलें और राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएं।

वहीं, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि जो जमशेदपुर औद्योगिक और शैक्षिक केंद्र के रूप में जाना जाता है, आज कई समस्याओं से जूझ रहा है। सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं। पिछले पाँच वर्षों में विकास की गति पूरी तरह रुक गई है। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने सिर्फ वादे किए, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। जनता को छलने और गुमराह करने की राजनीति जमशेदपुर और पूरे राज्य में हावी है।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार थी, तब हर मोर्चे पर विकास हो रहा था। सड़कें चौड़ी हो रही थीं, नए स्कूल और अस्पताल खुल रहे थे, और लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे थे। लेकिन आज स्थिति यह है कि जनता के मूलभूत अधिकार भी छीन लिए गए हैं। पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यकताएं पूरी नहीं हो रहीं, और ध्वस्त कानून व्यवस्था के कारण आमजनों के साथ स्थानीय व्यापारियों को भी जान-माल का डर सता रहा है।

पूर्णिमा दास ने मौजूदा झामुमो-कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में इस गठबंधन ने सिर्फ सत्ता की राजनीति की है, जबकि जनता के असली मुद्दे नजरअंदाज किए गए। पिछले पांच वर्षों में जमशेदपुर के धार्मिक स्थलों में हस्तक्षेप और सामाजिक विभाजन की राजनीति के कारण क्षेत्र में अस्थिरता फैल गई है। झामुमो और कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है और जनकल्याण की पूरी तरह अनदेखी की है।

पूर्णिमा दास ने कहा कि अगर भाजपा सरकार में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी। हमारा एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास करना है। हमारा प्रयास है कि पुर्वी क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, पानी, बिजली की उचित व्यवस्था, बेहतर कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, आधुनिक स्कूलों और अस्पतालों जैसी सुविधाएं मिलें। रोजगार के नए अवसर पैदा हों, ताकि लोगों को पलायन न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने जब तक क्षेत्र का नेतृत्व किया, तब तक हर नागरिक को विकास के लाभ मिले। अब समय आ गया है कि झूठ और भ्रम की राजनीति को खत्म कर फिर से विकास कार्यों को तेज किया जाए। पूर्णिमा दास ने कहा कि यह चुनाव केवल एक प्रत्याशी का चुनाव नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य का चुनाव है। हमें प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना है, ताकि विकास के कार्यों को गति दी जा सके।

बैठक का संचालन कर रहे जिला महामंत्री संजीव सिंह ने कहा कि इस बार पार्टी ने नारी शक्ति पर भरोसा जताया है। हमें पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरना है और हर हाल में जमशेदपुर पूर्वी की सीट पर भाजपा को प्रचंड जीत दिलानी है।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, भरत सिंह, राजन सिंह, अनिल सिंह, खेमलाल चौधरी, कल्याणी शरण, शैलेन्द्र राय, पप्पू सिंंह, बबुआ सिह, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, अमित अग्रवाल, पोरेश मुखी, सागर राय, मंजीत सिंह, कमलेश सिंह, काजू शांडिल्य, अखिलेश चौधरी, संतोष ठाकुर, रूबी झा, राम नगीना यादव, प्रोबिर चटर्जी राणा, अमरजीत सिंह राजा, धीरज पासवान, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, रमेश नाग, पप्पू मिश्रा, दीपक झा, अजय सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, साकची पुर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, अभिमन्यु सिंह चौहान, सन्नी संघी समेत मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर