Jamshedpur : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सिख भाजपा नेता जोगी ने कहा -‘मोदी है तो मुमकिन है’, अब पाकिस्तान को भी भारत में मिलाने का समय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर राष्ट्र भर में गर्व और उत्साह का माहौल है. इसी क्रम में सिख भाजपा नेता जोगिंदर सिंह जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा — “ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब देश की कमान एक दृढ़ इच्छा शक्ति वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता के हाथों में हो, तो असंभव भी संभव बन जाता है। भारतीय सेना के साहस, समर्पण और रणनीतिक कौशल पर पूरे देश को गर्व है. यह सिर्फ सैन्य सफलता नहीं, बल्कि ‘नए भारत’ की संप्रभुता, आत्मबल और सुरक्षा नीति का भी प्रतीक है. मोदी है तो मुमकिन है – यह सिर्फ नारा नहीं, हर सफल मिशन की हकीकत है.”

यह भी पढ़े :  Ranchi/Jamshedpur : बड़ी खबर – ईडी की राज्यभर में दबिश, जुगसलाई नया बाजार में विक्की भालोटिया के यहां भी छापामारी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जोगी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सेना के प्रत्येक जवान को नमन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत अब किसी भी चुनौती का जवाब अपने शर्तों पर देने में सक्षम है. साथ ही अब सही वक्त भी है पाकिस्तान को भारत में मिलाने का. उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि अगर जंग के लिए सिखों की जरूरत पड़ेगी तो हम सब जाने के लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने पूंछ में पाकिस्तान की ओर से एक गुरुद्वारा में किये गए हमले में भी चेतावनी दी है कि आतंकवाद के अब बुरे दिन आ गए हैं. उन्होंने इस घटना में मरने वाले तीन सिखों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें